फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: घर से सोने-चांदी के जेवरात लेकर किशोर लापता

Sun, 07 Apr 2024 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रामबक्श कॉलोनी से 13 वर्षीय लड़का सोने-चांदी के जेवरात लेकर चला गया। शहर थाना पुलिस ने किशोर के पिता सत्यवान की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में सत्यवान ने बताया कि उनका 13 वर्षीय बेटा छह अप्रैल को स्कूल से आने के बाद किसी के बहकावे में घर से कहीं चला गया। इस दौरान वह घर से सोने का ब्रेसलेट, सोने की चेन, सोने की दो अंगूठी व एक मंगलसूत्र और चांदी के 50 सिक्के, चार जोड़ी पॉजेब, सोने की नाक की तीली व साइकिल लेकर गया है। उन्होंने आसपास तथा रिश्तेदारों के यहां पता किया पर जानकारी नहीं मिल पाई। शहर थाना पुलिस ने किशोर के लापता होने पर मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें