21जेएनडी05: कंडेला में एचवीपी टीकाकरण करते हुए स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत स्वास्थ्यकर्मी
जींद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडेला में मंगलवार को एचवीपी टीकाकरण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की किशोरियों और महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारियों से बचाव और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।
अभियान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार और डॉ. रविंद्र मलिक की निगरानी में चलाया गया। इसमें टीकाकरण के साथ-साथ उपस्थित लोगों को सर्वाइकल कैंसर के खतरों और एचवीपी टीके के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
महिला सुपरवाइजर गीता रानी, नर्सिंग ऑफिसर, कंप्यूटर असिस्टेंट जोगिंदर फुलिया और संदीप रेडू सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने सुनिश्चित किया कि हर लाभार्थी तक टीका सुरक्षित और प्रभावी ढंग से पहुंचे।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि यह टीका भविष्य में होने वाले कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम कर देता है। समय पर टीकाकरण ही बीमारी से बचने का सबसे प्रभावी तरीका है। संवाद