फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरएसयू में कुरुक्षेत्र विवि से पहुंची टीम, खंगाला रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विवि (सीआरएसयू) में शनिवार को कुरुक्षेत्र विवि के वरिष्ठ प्रोफेसर की टीम पहुंची है। इसे सामान्य दौरा बताया जा रहा है, लेकिन विवि सूत्रों के अनुसार डीन डॉ. अनिल वशिष्ठ के नेतृत्व में आई टीम ने सुबह से शाम तक फाइलों में रिकॉर्ड खंगाला। बता दें कि 13 दिन पहले उच्चतर शिक्षा विभाग की टीम विवि में जांच के लिए आई थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि करीब छह महीने पहले शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया के दौरा विवि में काफी विवाद हुआ था। उस समय शिक्षा विभाग के प्रो. संदीप बेरवाल ने जहां तत्कालीन कुलपति प्रो. आरबी सोलंकी व रजिस्ट्रार प्रो. राजेश पूनिया पर अपनी चहेतों को नौकरी देने के आरोप लगाए, वहीं कुलपति व रजिस्ट्रार ने प्रो. बेरवाल पर अपने चहेते की मदद करने के आरोप लगाए थे। इस बारे में पूर्व रजिस्ट्रार प्रो. राजबीर सिंह मोर व कुछ अन्य लोगों ने राज्यपाल से लेकर कई अन्य जगह शिकायत की थी। इसके बाद 24 जनवरी का उच्चतर शिक्षा विभाग की टीम विवि में आई थी, जिन्होंने रिकॉर्ड खंगाला था। शनिवार को पहुंची टीम ने दिन भर कुलपति कार्यालय में बैठ कर विवि के रिकॉर्ड की जांच की।
कुरुक्षेत्र विवि के कुलपति के पास है चार्ज
दरअसल 24 जनवरी को सीआरएसयू के कुलपति प्रो. आरबी सोलंकी का कार्यकाल पूरा हो गया। इसके बाद कुरुक्षेत्र विवि के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा को सीआरएसयू का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। ऐसे में कुरुक्षेत्र विवि के प्रोफेसर की टीम यहां आई है। शनिवार दोपहर बाद जब सूचना मिलने पर मीडिया विवि पहुंची तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विवि से आए हुए लोगों से बात करनी चाही, लेकिन गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि कार्यालय में नो-एंट्री की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें