फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शिक्षण से ही बढ़ेगी बच्चों की सीखने की क्षमता

विज्ञापन
फोटो 16जेएनडी09-क्लस्टर की मासिक समीक्षा बैठक में चर्चा करते हुए ​शिक्षा अ​धिकारी। स्रोत कर्मचा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। निपुण हरियाणा मिशन के तहत विद्यालयों में आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन) को मजबूत बनाने के उद्देश्य से डिफेंस कॉलोनी क्लस्टर की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का अवलोकन जिला समन्वयक एफएलएन राजेश वशिष्ठ ने किया।
बैठक में क्लस्टर स्तर पर चल रही शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की सीखने की प्रगति और विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा की गई। क्लस्टर हेड नरेंद्र खटकड़, बीआरपी नरेंद्र शयोंकंद और बीआरपी पवन बूरा ने एफएलएन गतिविधियों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विद्यालयों में किए जा रहे नवाचारों और प्रयासों की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की भाषा और गणितीय दक्षताओं को बेहतर बनाने के लिए गतिविधि आधारित शिक्षण, शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) का प्रभावी उपयोग, समूह कार्य, प्रिंट रिच वातावरण और सतत मूल्यांकन जैसी गतिविधियों को प्राथमिकता दी जा रही है। साथ ही कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें अतिरिक्त शैक्षणिक सहयोग देने और प्रत्येक बच्चे की सीखने की गति पर व्यक्तिगत ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
बैठक में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना, निपुण हरियाणा पेरेंट्स ऐप के उपयोग, विद्यालयों में प्रिंट रिच वातावरण विकसित करने, टीएलएम के बेहतर इस्तेमाल, बच्चों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और एबीआरसी, बीआरपी और क्लस्टर हेड की ओर से नियमित विद्यालय भ्रमण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिला समन्वयक एफएलएन राजेश वशिष्ठ ने कहा कि नियमित शैक्षणिक निरीक्षण और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी से शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाया जा सकता है। इस अवसर पर शिक्षकों ने भी अपने अनुभव साझा किए। शशि शर्मा, मांगेराम और प्रेम शर्मा ने स्थानीय संसाधनों के उपयोग, बच्चों की रुचि के अनुरूप शिक्षण सामग्री तैयार करने तथा भाषा और गणित की नियमित गतिविधियां आयोजित करने के सुझाव दिए।

फोटो 16जेएनडी09-क्लस्टर की मासिक समीक्षा बैठक में चर्चा करते हुए शिक्षा अधिकारी। स्रोत कर्मचा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें