फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को अंतर-जिला स्थानांतरण की सुविधा दी जाए : प्रदीप जागलान

विज्ञापन
01जेएनडी16: ज्ञापन सौंपते हुए संघ सदस्य। स्त्रोत संघ सदस्य।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन


नरवाना। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ नरवाना की बैठक वीरवार को आयोजित की गई। संघ के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के आवास पर पहुंचकर उनके प्रतिनिधि शमशेर सिंह को शिक्षकों की विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
संघ के पदाधिकारी प्रदीप जागलान ने अंतर-जिला स्थानांतरण की सुविधा सभी जिलों में वरिष्ठता के आधार पर लागू करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई। उन्होंने कहा कि लंबे समय से परिवार से दूर कार्यरत शिक्षक मानसिक और पारिवारिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। यदि वरिष्ठता के आधार पर अंतर-जिला स्थानांतरण की सुविधा दी जाए तो शिक्षक अपने गृह जिले में सेवा दे सकेंगे।
विज्ञापन

प्रदीप जागलान ने बताया कि वर्तमान में शिक्षा विभाग द्वारा सामान्य स्थानांतरण (जनरल ट्रांसफर ड्राइव) चलाई जा रही है। स्थानांतरण नीति में कुछ व्यावहारिक सुधार किए जाने की आवश्यकता है।
विद्यालय में पांच वर्ष और खंड में 15 वर्ष की बाध्यता स्वीकार्य है लेकिन जिन अध्यापकों का एक ही खंड में 15 वर्ष का सेवाकाल पूर्ण हो चुका है उन्हें स्थानांतरण प्रक्रिया में शामिल करते हुए उसी खंड को भी विकल्प के रूप में खोला जाए।
यदि अध्यापक मेरिट के आधार पर पात्र हो तो उसे उसी खंड में स्थानांतरण का लाभ मिलना चाहिए। संघ ने उझाना खंड को अलग से शैक्षणिक खंड घोषित करने की मांग भी उठाई।
वहीं, चिकित्सा प्रतिपूर्ति को लेकर कर्मचारियों के आश्रित माता-पिता एवं अन्य परिजनों के लिए निर्धारित 42 हजार रुपये की आय सीमा को समाप्त कर असीमित करने की मांग रखी ताकि बीमारी की स्थिति में कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिल सके।

एसीपी लाभ के संबंध में संघ ने मांग की कि सर्विस रूल्स 2016 के तहत एनसीटीई से मान्यता प्राप्त डीआईईटी से प्रशिक्षण प्राप्त अध्यापकों को, 12वीं कक्षा में 45 प्रतिशत अंकों की शर्त पूर्ण होने पर एसीपी का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर संघ के पदाधिकारी राजवीर पहल, कृष्ण सैनी, वीरेंद्र बेनीवाल, अश्विनी नैन, राजेश टांक दनौदा, संदीप चहल, सुरेश चहल, महावीर सिंह, अजमेर ढुल, दीपक शर्मा, शक्ति सिंह, सुरेंद्र जागलान, दिनेश श्योराण, विनोद नैन व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें