फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: परीक्षा के बीच में लगे शिविर का शिक्षकों ने किया विरोध

Thu, 14 Mar 2024 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक बुधवार को जाट धर्मशाला में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान जितेंद्र बेनिवाल ने बताया कि कक्षा पहली से पांचवीं के पेपर चले हुए हैं और उसी दिन अध्यापकों को निपुण एप पर रिजल्ट भी चढ़ाना है। अधिकतर अध्यापकों की बोर्ड परीक्षा में भी ड्यूटी लगी हुई हैं। फिर भी अधिकारी जान बूझकर पेपरों के बीच में शिविर लगाकर अध्यापकों को परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ असमय लगे कैंपों का पुरजोर विरोध करता है। इस अवसर पर पूर्व प्रधान रूपेंद्र गोयत, जिला कोषाध्यक्ष अभिमन्यु रेढू, राजेश चहल, राजेश खर्ब, जिला महासचिव अश्वनी नैन, वेदपाल, रामकेश, रणवीर घनघस, राजेश टांक, राजबीर पहल, परमजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें