फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एलटीसी लाभ के लिए खंड कार्यालय के चक्कर काट रहे अध्यापक

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अवकाश यात्रा रियायत (एलटीसी) के लाभ के लिए अलेवा क्षेत्र के कई अध्यापकों को शिक्षा खंड कार्यालय के बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी के खंड स्तर पर एलटीसी की फाइलें लंबित नहीं रखने के स्पष्ट निर्देश दिए जाने के बावजूद खंड शिक्षा अधिकारी अलेवा कार्यालय में डेढ़ माह से फाइलें रोकी जा रही हैं। इससे शिक्षकों को आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अध्यापक जयभगवान, अनिल कुमार, डॉ. निशा बत्रा, नरेश कुमार, कुलवंत, सुलतान सिंह, राजकुमार, सुरेश कुमार, संदीप, सोनू रानी, सुमित्रा और रघबीर का कहना है कि उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के तहत सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ एलटीसी के आवेदन समय पर जमा करा दिए थे। इसके बावजूद उनकी फाइलों का निस्तारण नहीं किया जा रहा है।
कई शिक्षक पिछले डेढ़ महीने से लगातार कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें कोई न कोई कारण बताकर वापस भेज दिया जाता है। एलटीसी का लाभ समय पर नहीं मिलने से कई अध्यापकों के यात्रा संबंधी दावे भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि यदि फाइलों का शीघ्र निस्तारण नहीं किया गया तो उन्हें उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। हालांकि एलटीसी को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हुए हैं कि अध्यापकों का एलटीसी लाभ नहीं रोका जाए, लेकिन फिर भी खंड शिक्षा अधिकारी अलेवा द्वारा एलटीसी की फाइलें रोकी जा रही हैं।

वर्जन
यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले का संज्ञान लेकर जांच करवाई जाएगी, उसके बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी। -मुन्नी देवी, जिला शिक्षा अधिकारी, जींद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें