फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शिक्षकों और विद्यार्थियों ने दीये जला मनाई दीपावली

Sun, 19 Oct 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
19जेएनडी05 : दिवाली पर दीये सजाते बच्चें। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
जींद। राजकीय माध्यमिक विद्यालय बरसाना में दिवाली का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय में रंग-बिरंगी रोशनी, दीयों और रंगोली से जगमगा उठा। मुख्याध्यापक जंग बहादुर, शिक्षक सुखबीर, प्रमोद बंसल और राजेश वशिष्ठ मौजूद रहे।
विज्ञापन

दिवाली के उपलक्ष्य में परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। बच्चों ने अपने दीयों की कतारें सजाईं और रंग-बिरंगी रंगोली बनाई। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें दीया सजावट, रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिता प्रमुख रही।
प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने पारंपरिक और आधुनिक दोनों प्रकार की रंगोली बनाई। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक संदेशों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खुशी, वंश, अरुण, शिव, आर्यन, रामन और हार्दिक को सम्मानित किया गया। इन बच्चों को प्रमाण पत्र और उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। राजेश वशिष्ठ ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन बच्चों को सीखने के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें