जींद। उदयपुर गांव के पास हुए सड़क हादसे में बस की टक्कर से स्कूटी सवार महिला शिक्षका घायल हो गई। पुलिस ने शिक्षिका का शिकायत पर स्कूल बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
भनभौरी निवासी सुमन ने कहा कि वह गांव दुर्जनपुर में राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पीजीटी के पद पर कार्यरत है। 13 सितंबर को वह अपनी स्कूटी पर गांव दुर्जनपुर आ रही थी। जब वह गांव उदयपुर के पास पुल रजवाहा पर पहुंची तो गांव की तरफ से राजीव गांधी कॉलेज की एक बस चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से उसकी स्कूटी को टक्कर मारी दी। टक्कर लगने के कारण उसकी स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गई। इसके कारण उसको गंभीर चोटें आईं। घटना को अंजाम देकर बस चालक मौके से फरार हो गया। एएसआई विनय कुमार ने कहा कि बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।