फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार के लाभ बताए

Sun, 08 Feb 2026 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
7जेएनडी25: सूर्य नमस्कार करते हुए विद्यार्थी। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
जींद। राजकीय उच्च विद्यालय खेड़ी मसानियां में योग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आयुष योग सहायक सतीश कुमार द्वारा विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार, सूक्ष्म क्रियाएं, प्राणायाम तथा स्वस्थ दिनचर्या की जानकारी दी।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को बताया गया कि नियमित सूर्य नमस्कार से शरीर स्वस्थ, लचीला एवं ऊर्जावान बनता है। वहीं प्राणायाम से मानसिक एकाग्रता बढ़ती है और तनाव कम होता है। सूक्ष्म व्यायामों के माध्यम से जोड़ों के दर्द एवं शारीरिक जकड़न से राहत पाने के उपाय भी सिखाए गए। विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में संतुलित आहार, समय पर सोने-जागने की आदत तथा योग को दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विजेंद्र कुमार, नसीब सिंह, चयन कुमार, बलजीत, सुमिता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें