फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: फेफड़ों को प्रभावित करती है टीबी

Sat, 07 Dec 2024 10:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। उप स्वास्थ्य केंद्र रूपगढ़ में शनिवार को टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत गांव की मुख्य चौपाल में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें स्वास्थ्य कार्यकर्ता देवीराम कौशिक ने ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव व उपचार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि टीबी को तपेदिक भी कहते हैं। यह बीमारी जीवाणुओं से होती है। यह मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करती है, लेकिन शरीर के किसी भी अंग में हो सकती है।
किसी बीमार व्यक्ति के जगह-जगह थूकने, खांसने या बोलते समय ज्यादा नजदीक होने पर जीवाणुओं से फैलती है। टीबी रोगी को बात करते समय या किसी के पास बैठने पर मुंह पर कपड़ा रखना चाहिए। उसे उचित दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि टीबी के लक्षण दिखाई देने पर नजदीकी टीबी सेंटर या नागरिक अस्पताल में बलगम की जांच करवानी चाहिए। इसका उपचार करवाना चाहिए, ताकि समय रहते इस रोग को फैलने से रोका जा सके। इस अवसर पर मूर्ति देवी, मुकेश रानी, सुनहरी, कमला, किताबो, रामचंद्र व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें