जींद। जम्मू के कटरा में पांच से सात दिसंबर तक होने वाले दूसरे राष्ट्रीय फेडरेशन कप लैक्रोस में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए हरियाणा की महिला और पुरुष टीम का शिविर बुधवार को रॉयल स्पोर्ट्स अकादमी पांडू पिंडारा में समाप्त हो गया। इसमें हरियाणा से चुने गए 14 पुरुष और 14 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया।
हरियाणा लैक्रोस संघ के महासचिव डॉ. राजेश टुर्ण ने बताया कि यह कैंप खिलाड़ियों की तकनीकी क्षमता बढ़ाने और उन्हें प्रतियोगिता के माहौल के अनुरूप तैयार करने के उद्देश्य से लगाया गया था। कैंप में पुरुष और महिला टीमों को प्रशिक्षित करने की जिम्मेदारी कोच राजपाल और सोमनाथ को दी गई थी। दोनों कोच ने खिलाड़ियों को खेल की नई तकनीकें, रणनीतियां और फिटनेस से जुड़ी जानकारी दी।
लैक्रोस संघ के जिला प्रधान सोमनाथ सैनी ने बताया कि रॉयल स्पोर्ट्स अकादमी के संचालक जितेंद्र बांगर, कोच कुलदीप, डीपीई राजेंद्र सैनी, कोच जसवंत और डीपीई मुनीत ने खिलाड़ियों का मार्ग दर्शन किया।