फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जांच कर पढ़ाया यातायात सुरक्षा का पाठ

विज्ञापन
09जेएनडी20-वाहन चालक को यातायात के नियम के बारे में बताते हुए ट्रैफिक इंचार्ज रामनिवास। स्रोत र - फोटो : Archive
विज्ञापन
उचाना। ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर विशेष जांच अभियान चलाया। चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी और वाहनों के दस्तावेजों की भी गहन जांच की। 18 साल से कम उम्र के बच्चे वाहन चलाते मिले तो उनके माता-पिता को बुला कर समझाया। बिना नंबर प्लेट के मिले बाइकों के चालान किए गए। ट्रैफिक पुलिस की ओर से ओल्ड बस स्टॉप, नया बस स्टैंड, रजबाहा रोड सहित कई प्रमुख मार्गों पर नाके लगाकर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की गई। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना वैध दस्तावेज और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को चेतावनी देने के साथ-साथ नियमानुसार चालान भी किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें