फोटो 2 नरवाना। एक रक्तदान शिविर के दौरान रक्तदान करते हुए विशाल मित्रा। स्रोत रक्तदाता।
- फोटो : Archive
नरवाना। नरवाना के विशाल मित्रा ने अपने जीवन के एक कठिन अनुभव को समाजसेवा की प्रेरणा बना लिया। वर्ष 2010 में विशाल मित्रा को ब्रेन हेमरेज हो गया। उस कठिन दौर में उन्हें बड़ी मात्रा में रक्त की आवश्यकता पड़ी। उस समय कई लोगों ने आगे आकर रक्तदान किया और उनकी मदद की। जिंदगी के उस संघर्षपूर्ण समय ने उन्हें यह अहसास कराया कि रक्त की एक यूनिट किसी व्यक्ति और उसके परिवार के लिए कितनी बड़ी उम्मीद बन सकती है। उन्होंने संकल्प लिया कि जिस तरह लोगों ने उनकी मदद की थी, उसी तरह वे भी जरूरतमंदों की सहायता करेंगे। इसके बाद उन्होंने नियमित रूप से रक्तदान करना शुरू कर दिया। आज 37 वर्षीय विशाल मित्रा 65 बार रक्तदान कर चुके हैं। वह हर तीन महीने में नियमित रूप से रक्तदान करते हैं और लोगों को भी इस नेक कार्य के लिए प्रेरित करते रहते हैं। संवाद