फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ताऊ देवीलाल ने हमेशा किसान, मजदूरों की आवाज उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। इंडियन नेशनल लोकदल की ओर से शनिवार को स्व. ताऊ देवीलाल की 23वीं पुण्यतिथि पर देवी लाल चौक पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक और जिला प्रधान रामफल कुंडू ने ताऊ देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कहा कि ताऊ देवी लाल ने हमेशा किसान, मजदूर, कमेरे व व्यापारी की आवाज को बुलंद किया। चौधरी देवीलाल का जन्म 25 सितंबर 1914 को सिरसा जिला के तेजाखेड़ा गांव में लेखराम सिहाग के घर हुआ था और छह अप्रैल 2001 को देह त्याग किया था। देवीलाल 1987 में हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री और 1989 में देश के उपप्रधानमंत्री बने। इस दौरान उन्होंने देश व प्रदेश के लोगों के लिए अनेकों प्रकार की जनकल्याणकारी नीतियों को लागू किया। इस अवसर पर सुमित्रा देवी, वेद सिंह मुंडे, जयकुमाार पवार, पूर्व विधायक पिरथी सिंह नंबरदार, अंग्रेज नैन दनौदा, जोगिंद्र कालवा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें