फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दगा दे रही राजस्व विभाग की साइट, अटक रही रजिस्ट्री

Sat, 06 Apr 2024 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। कई दिन से रुक-रुककर चल रही जिला राजस्व विभाग की साइट का हाल शुक्रवार को भी वही रहा। इससे तहसील कार्यालय का कार्य पूरी तरह से प्रभावित रहा। साइट नहीं चलने से अपने कार्य के लिए आए लोगों को कई घंटे तक इंतजार करना पड़ा। कुछ लोग तो बिना काम करवाए लौट गए। साइट के नहीं चलने की वजह से नकलबंदी, जमाबंदी, ई-गिरदावरी, फर्द, इंतकाल सहित अन्य कार्य नहीं हुए। इसके अलावा 200 से ज्यादा रजिस्ट्री भी नहीं हो पाई। अब लोगों को अपने कार्य करवाने के लिए सोमवार को आना पड़ेगा, क्योंकि शनिवार और रविवार को अवकाश होने के चलते दो दिन तहसील कार्यालय बंद रहेंगे।
विज्ञापन

जिला राजस्व विभाग की साइट के सही तरीके से कार्य नहीं करने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारी भी कार्य निपटाने के लिए बार-बार लॉग इन करके परेशान हो रहे हैं। काफी परेशान होने के बाद भी लोगों के काम नहीं हो पा रहे हैं। सप्ताह के अंतिम कार्य दिवस के चलते शुक्रवार को तहसील कार्यालय में काफी लोग पहुंचे हुए थे। लोग नकलबंदी, जमाबंदी, ई-गिरदावरी, फर्द, इंतकाल समेत अन्य कार्य के लिए तहसील कार्यालय आए हुए थे। रजिस्ट्री वाली खिड़की के बाहर लंबी लाइन लगी हुई थी। एक कार्य को निपटाने में कर्मचारियों को काफी समय लग रहा था। रोजाना जिले में 800 के लगभग रजिस्ट्रियां होती हैं, लेकिन शुक्रवार को 600 के लगभग ही हो पाईं।

ई-गिरदावरी का कार्य प्रभावित

गत दिनों जिले में हुई ओलावृष्टि और बारिश के कारण खराब हुई फसलों का ई-गिरदावरी का कार्य चल रहा है। इसको लेकर पटवारी और कानूनगो खेतों में जाकर खराब हुई फसलों का डाटा फीड कर रहे हैं, लेकिन साइट के रुक-रुक कर चलने से डाटा फीड नहीं हो पा रहा है। ई-गिरदावरी का कार्य बीच में अटका हुआ है। सरकार ने ओलावृष्टि और बारिश से खराब हुई फसलों का डाटा जल्द अपलोड करने के निर्देश दिए हुए हैं।
विज्ञापन


कुछ तकनीकी खामी के कारण राजस्व विभाग की साइट रुक-रुक कर चल रही है। इससे तहसील कार्यालय से संबंधित कार्य अटक रहे हैं। दोपहर बाद साइट चल गई थी, जिससे अधूरे कार्यों को निपटाया गया। -राजकुमार, जिला राजस्व अधिकारी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें