फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया टाटा एस, एक की मौत

विज्ञापन
09जेएनडी53-मृतक जगमेंद्र।
विज्ञापन
जींद। जामनी से रिटोली रोड पर बुधवार देर रात को टाटा एस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं, चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल के लिए लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान खेड़ी निवासी 38 वर्षीय जगमेंद्र के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

खेड़ी निवासी सुरेंद्र और जगमेंद्र टाटा एस गाड़ी में आचार बेचने का काम करते थे। बुधवार को भी वह रिटोली गांव की तरफ आचार बेचने के लिए गए हुए थे। जब वह देर रात रिटोली से वापस घर के लिए चले तो कुछ ही दूरी पर सडक़ पर सामने आवारा पशु आ गया, जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह सडक़ किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में जगमेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों ने घायल सुरेंद्र को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जांच अधिकारी एसआई राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

09जेएनडी53-मृतक जगमेंद्र।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें