फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा मैजिक और बाइक की भिड़ंत, दो की मौत

Mon, 29 Sep 2014 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली रोड पर गढ़ी के समीप रविवार की देर शाम टाटा मैजिक और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद टाटा मैजिक का चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक टाटा मैजिक मुंढाल से हांसी की ओर आ रही थी। इसी दौरान हांसी से मुंढाल की तरफ जा रही बाइक की गढ़ी में राधा स्वामी आश्रम के सामने भिड़ंत हो गई। बाइक पर सवार दोनों लोग हांसी में किसी रिश्तेदारी में आए थे और वापस लौट रहे थे।

हादसे में बाइक पर सवार एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को यहां सिविल अस्पताल लेकर आई, जहां से घायल को हिसार रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक घायल ने हिसार जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। मामले की जांच कर रहे सदर थाना के एएसआई कर्मवीर ने बताया कि हादसे में मारे गए दोनों लोग जुलाना के नजदीक माली गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन


फिलहाल उनके परिजनों को बुलाया गया है, जिसके बाद उनकी शिनाख्त करवाई जाएगी। पुलिस ने इस संबंध में टाटा मैजिक के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर गाड़ी अपने कब्जे में ले ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें