फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एथलेटिक्स स्पर्धा में तमन्ना ने जीते 3 पदक

विज्ञापन
14जेएनडी02: विजेता छात्रा को सम्मानित करते हुए प्राचार्य डॉ. पूनम मोर व अन्य। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
जींद। हिंदू कन्या कॉलेज की खिलाड़ी तमन्ना ने राज्यस्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में तीन पदक प्राप्त किए। कॉलेज प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने बताया कि यह प्रतियोगिता सात से नौ जनवरी को करनाल के कर्ण स्टेडियम में हुई थी। इस प्रतियोगिता में तमन्ना ने 4*400 मिक्स रिले में स्वर्ण पदक जीता। 400*4 महिला रिले में सिल्वर व 800 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। कॉलेज पहुंचने पर उन्होंने छात्रा को बधाई दी। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापिका रेखा सैनी, शारीरिक शिक्षा विभाग की इंचार्ज डॉ. नीलम, शारीरिक शिक्षा विभाग की प्राध्यापिका मीना ने खिलाड़ी को बधाई दी। काॅलेज समिति के अध्यक्ष डॉ. अंशुल सिंगला व मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों ने खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें