27जेएनडी21 :विश्व पर्यटन दिवस पर बनाए हुए पोस्टर दिखाते विद्यार्थी। स्रोत संस्थान।
नरवाना। केएम राजकीय महाविद्यालय में पर्यटन विभाग की ओर से विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर शनिवार को पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और एक दिवसीय विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के उपप्राचार्य कृष्ण कुमार ने किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बीटीएम द्वितीय वर्ष की तमन्ना ने प्रथम, एमकॉम द्वितीय वर्ष की उषा द्वितीय और बीएससी लाइफ साइंस की सुनैना तृतीय स्थान पर रहीं। बीटीएम द्वितीय वर्ष के योगिक और बीएससी द्वितीय वर्ष के हर्ष को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन बैचलर ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट विभागाध्यक्ष प्रो. कमलजीत ने किया।