27जेएनडी32: शिविर में रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित करते थाना प्रभारी रविंद्र धनखड़। संस्थ
- फोटो : samvad
जींद। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर शनिवार को दीन बंधु सर छोटूराम शिक्षा समिति की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने भाग लेकर 63 यूनिट रक्त एकत्रित किया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर आईटीआई जुलाना के प्रधानाचार्य राजेश कुंडू ने शिरकत की। संस्था के प्रधान एडवोकेट परमजीत लाठर ने रक्तदाताओं को प्रमाण और प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर नशा मुक्ति टीम के इंचार्ज नरेश ढांडा, थाना प्रभारी जुलाना रविंद्र धनखड़, नवीन सरपंच करसोला, अजीत लाठर और मोनू लाठर मौजूद रहे।