10जेएनडी03: विजेता छात्राओं को सम्मानित करते हुए आयोजक। स्रोत संस्थान
जींद। राजकीय महाविद्यालय में वाणिज्य सोसाइटी की तरफ से आईटी एप्लीकेशन इन बिजनेस विषय पर शुक्रवार को क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में एमकॉम अंतिम वर्ष के 18 विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आईटी और कॉमर्स से संबंधित 24 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। तमन्ना ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि संजना दूसरे और भावना तीसरे स्थान पर रहीं। प्राचार्य सत्यवान मलिक और शिक्षकों ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वाणिज्य सोसाइटी के संयोजक लेफ्टिनेंट पंकज बत्रा के कुशल मार्गदर्शन में प्रतियोगिता हुई। संवाद