फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों को डेपुटेशन पर भेजने के बाद नहीं दिया जा रहा टीए और डीए : विकास

Thu, 11 Sep 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी04-मांगों को लेकर सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली को ज्ञापन सौंपते हुए अनुबंधित स्वास्थ्य कर
विज्ञापन
जींद। अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा ने मांगों को लेकर सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली को ज्ञापन सौंपा। जिला प्रधान विकास कुमार, जिला मंत्री संदीप, सोनू बूरा, राममेहर, फूल कुमार, रामकली, कविता ने कहा कि पंडित नेकीराम शर्मा गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज भिवानी डेपुटेशन रद्द की जाए। जिस भी कर्मचारी की डेपुटेशन पंडित नेकी राम शर्मा की गई है उन्हें न तो टीए और न ही डीए दिया जाता है। इस कारण कर्मचारियों का आधे से ज्यादा वेतन आने-जाने में खर्च हो जाता है।
विज्ञापन

इससे परिवार का पालन पोषण करने में बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सभी कर्मचारियों की डेपुटेशन रद्द की जाए। वहीं एसओपी जारी कर स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सभी एचकेआरएन कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा अधिनियम 2024 के अंतर्गत लाया जाए। पांच वर्ष से कम अनुभव वाले कर्मचारियों को भी अधिनियम में शामिल किया जाए।
आईटीआई व डिप्लोमाधारी तकनीकी कर्मचारियों को लेवल 1/2 से लेवल 3 में शामिल किया जाए। ठेकेदार ने कर्मचारियों के पद बदल दिए थे। इन मूल पद को बहाल कर उन्हें योग्यता अनुसार रिक्त पदों पर समायोजित की जाए। सुपरवाइजर जोकि ठेकेदार के कर्मचारी होते थे उस समय भी सुपरवाइजरों द्वारा कर्मचारियों का शोषण किया जाता था। अब एचकेआरएन का गठन होने के बाद भी सुपरवाइजर द्वारा कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसलिए हाजिरी लगाने व रोस्टर बनाने का कार्य सीनियर मैटरन को दिया जाए। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगों का समाधान जल्द से जल्द किया जाए अन्यथा 17 सितंबर को धरना पर जाने के लिए मजबूर होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें