फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 10 करोड़ रुपये से खिलाड़ियों के लिए बनेगा सिंथेटिक ट्रैक

Tue, 29 Apr 2025 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
27जेएनडी09-सफीदों रोड स्थित एकलव्य स्टेडियम का फोटो, जहां सिंथेटिक ट्रैक बिछाया जाना है। संवाद
विज्ञापन
जींद। एकलव्य स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बिछने की खिलाड़ी लंंबे समय से राह देख रहे हैं। सिंथेटिक ट्रैक बिछाने पर लगभग 10 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। यह ट्रैक नगर परिषद की ओर से बिछाया जाएगा। अभी स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को दौड़ के लिए 45 किलोमीटर दूर नरवाना जाना पड़ता है। पिछले साल नवंबर माह के पास चंडीगढ़ में निकाय मंत्री के साथ अप्रूवल कमेटी की बैठक में लगभग 10 करोड़ की राशि से सिंथेटिक ट्रैक बिछाने की मंजूरी मिली थी।
विज्ञापन

इसके बाद से प्रक्रिया चल रही है। 400 मीटर के इस सिंथेटिक ट्रैक की चौड़ाई करीब 12 फीट रहेगी। जिला मुख्यालय पर भी सिंथेटिक ट्रैक की सुविधा मिलने से खिलाड़ी बेहतर तरीके से प्रैक्टिस कर पाएंगे। अभी नरवाना के नवदीप स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक है, जहां जींद के खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए नरवाना जाना पड़ रहा है। जनवरी 2022 में शहर के विकास को लेकर करीब 18 करोड़ रुपये की सौगात मिली थी। इसमें एकलव्य स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बनाने की भी मंजूरी थी। खिलाड़ियों को उम्मीद है कि अगर जल्द ही यहां सिंथेटिक ट्रैक बिछ जाए तो खिलाड़ियों को सुविधा होगी।

बैठक में मिली थी मंजूरी
नगर परिषद डॉ. अनुराधा सैनी ने कहा कि एकलव्य स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बिछाने को लेकर पिछले दिनों चंडीगढ़ में निकाय मंत्री के साथ अप्रूवल कमेटी की बैठक में मंजूरी मिली थी। सिंथेटिक ट्रैक बिछाने को लेकर लगभग 10 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। सिंथेटिक ट्रैक बिछाने को लेकर प्रक्रिया जारी है। उम्मीद है कि जल्द ही स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक की सुविधा खिलाड़ियों को उपलब्ध होगी।
विज्ञापन



अभ्यास के लिए जाना पड़ता है 45 किलोमीटर दूर
जींद मुख्यालय में सिंथेटिक ट्रैक नहीं होने पर 150 से ज्यादा खिलाड़ियों को नरवाना के नवदीप स्टेडियम में जाना पड़ता है। जींद से नरवाना की दूरी 45 किलोमीटर है। सिंथेटिक ट्रैक पर खिलाड़ी दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, भाला फेंक और शॉटपुट जैसे खेल का अभ्यास करते हैं। सिंथेटिक ट्रैक पर मिट्टी की सतह की अपेक्षा चोट लगने की कम संभावना रहती है। सिंथेटिक ट्रैक पर अभ्यास करने से खिलाड़ियों की तकनीक में भी सुधार आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें