फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तैराक शिवा का प्रतियोगिताओं में रहा शानदार प्रदर्शन

Fri, 13 Mar 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
13जेएनडी32: ​खिलाड़ी ​शिवा।
विज्ञापन
जींद। मेहनत, लगन और मजबूत इरादों के दम पर साधारण परिवार से आने वाले युवा तैराक शिवा ने प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक अपने नाम किए हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद शिवा ने तैराकी के क्षेत्र में प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

शिवा के परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य है। उनकी माता गृहिणी हैं जबकि पिता मजदूरी करते है। इसके बावजूद परिवार ने हमेशा शिवा को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। शिवा ने भी अपने माता-पिता के सपनों को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत की और तैराकी में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया। हरियाणा स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप में शिवा ने टीम स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
चार गुणा 100 मीटर मिक्स्ड रिले स्पर्धा में उनकी टीम ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता। वहीं चार गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले स्पर्धा में टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। इन दोनों स्पर्धाओं में शिवा के प्रदर्शन की काफी सराहना की गई। खेल महाकुंभ में भी शिवा ने शानदार खेल दिखाया।
विज्ञापन

50 मीटर बैक स्ट्रोक स्पर्धा में उन्होंने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता था। इस प्रतियोगिता में उनकी गति और तकनीक ने सभी का ध्यान आकर्षित किया और दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं। इसके अलावा स्कूल स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप में भी शिवा ने दो पदक हासिल किए। 50 मीटर बैक स्ट्रोक स्पर्धा में उन्होंने दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता जबकि 200 मीटर बैक स्ट्रोक में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
इस तरह विभिन्न प्रतियोगिताओं में शिवा ने पांच पदक जीतकर प्रतिभा का परिचय दिया। शिवा की इन उपलब्धियों के दम पर उन्हें 69वीं स्कूल नेशनल स्विमिंग प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर भी मिला, जो उनके खेल जीवन की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। कोच और खेल प्रेमियों का मानना है कि यदि
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें