जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय की खिलाड़ी स्वीटी ने जूनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। हिसार के गांव रोहिल्ला भिवानी में 3 और 4 अक्तूबर को आयोजित प्रतियोगिता में स्वीटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है। स्वीटी ने अपनी मेहनत, खेल प्रतिभा और आत्मविश्वास के दम पर सफलता हासिल की है। उनकी उपलब्धि अन्य छात्राओं को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की छात्राओं को खेलों के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जाता है। उन्होंने स्वीटी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर खेल प्रभारी नीलम और डॉ. मीना मलिक ने भी स्वीटी को बधाई देते हुए भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।