06जेएनडी 25-बेटी स्वाति आर्य को मिठाई खिलाती मां राज रानी आर्य। स्रोत परिजन
नरवाना। यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (यूपीएससी) के शुक्रवार को घोषित परीक्षा परिणाम में नरवाना क्षेत्र की स्वाति आर्य ने 366वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
स्वाति आर्य हरी नगर निवासी दिलबाग आर्य की पुत्री हैं। परिजनों ने बताया कि स्वाति बचपन से ही पढ़ाई में होनहार रही है। हमेशा अच्छे अंक हासिल करती रही है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीएससी की पढ़ाई पूरी की। स्वाति ने बताया कि यूपीएससी की तैयारी के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी और रोजाना करीब 10 से 12 घंटे पढ़ाई की।