फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: संदिग्ध मकानों और ठिकानों को डॉग स्क्वाॅड के साथ खंगाला

Wed, 21 May 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
20जेएनडी12-आफताबगढ़ में नशा के खिलाफ गाड़ी में तलाशी लेते हुए पुलिस। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। जिला पुलिस ने विशेष अभियान के तहत नशे के खिलाफ थाना सदर सफीदों के अंतर्गत गांव अफताफगढ़ में सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान उन लोगों की तलाशी ली गई, जिनके खिलाफ पुलिस को नशा बेचने के बारे में शिकायतें मिल रही थी। पुलिस को उद्देश्य जिले को नशामुक्त बनाना है।

मंगलवार को डीएसपी सफीदों गौरव शर्मा के नेतृत्व में एसएचओ शहर सफीदों, पिल्लूखेड़ा, सीआईए स्टाफ जींद की टीमों ने सर्च ऑपरेशन में हिस्सा लिया। पुलिस ने ऑपरेशन के दौरान डाग स्क्वाॅड की मदद से संदिग्ध व्यक्तियों के घरों, गाडिय़ों और अन्य ठिकानों पर छापेमारी कर तलाशी ली गई। प्रदेश सरकार ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश हैं, इसलिए जो भी लोग नशीले पदार्थ बेचते हैं वह खुद यह काम छोड़ जाएं या फिर पुलिस कार्रवाई के लिए तैयार रहें।



नशा करने और बेचने वालों की पुलिस को दें सूचना

पुलिस ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि यदि आसपास कोई नशा बेचता है या नशे का सेवन करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दी जाए। नशे के संबंधित कोई भी सूचना टोल फ्री नंबर 1933 या डायल 112 पर दे सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




ऑपरेशन के दौरान डाग स्क्वाॅड की मदद से संदिग्ध व्यक्तियों के घरों, गाडिय़ों और अन्य ठिकानों पर छापेमारी कर तलाशी ली गई। जो भी लोग नशीले पदार्थ बेचते हैं यह काम छोड़ जाएं या फिर पुलिस कार्रवाई के लिए तैयार रहें। पुलिस का नशे के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा।

गौरव, डीएसपी, सफीदों
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें