फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गांव पेगां में करवाया सूर्य नमस्कार का अभ्यास

विज्ञापन
15जेएनडी03: पेगां व्यायामशाला में सूर्य नमस्कार करवाती योग सहायिका नीलम। संवाद
विज्ञापन
अलेवा। हरियाणा आयुष विभाग और हरियाणा योग के निर्देश पर पेगां व्यायामशाला में हर घर सूर्य नमस्कार अभियान के तहत अभ्यास करवाया गया। अध्यक्षता योग सहायिका नीलम ने की। नीलम ने बताया कि हरियाणा आयुष विभाग और हरियाणा योग के निर्देशानुसार 12 फरवरी तक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत गांव पेगां की व्यायामशाला में बच्चों और ग्रामीणों को 12 बार सूर्य नमस्कार करवाया गया। उन्होंने ग्रामीणों व बच्चों को योग के लाभों के बारे में बताते हुए कहा कि योग से व्यक्ति का शरीर स्वस्थ रहता है। योग को अपनाकर व्यक्ति अपने स्वास्थ्य को ठीक रख सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें