30जेएनडी30-भिखेवाला में ग्रामीणों को चैकअप करते हुए चिकित्सक। संवाद
नरवाना। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सेवा और समर्पण जनसेवा अभियान के तहत बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में मेडिकल वैन सेवा शुरू की है। जयराम अस्पताल परिसर से वरिष्ठ नेता चौधरी बृजेंद्र सिंह सुरजेवाला ने इस अत्याधुनिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भिखेवाला गांव में आयोजित शिविर में डॉक्टरों की टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित की। ग्रामीणों ने बताया कि जलभराव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने और स्वच्छ पेयजल की कमी के कारण बीमारियां फैल रही हैं। इस सेवा से उन्हें राहत मिलेगी। बृजेंद्र सुरजेवाला ने बताया कि इससे पहले भी रणदीप सुरजेवाला ने क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित गांवों में चार्ली टॉरनेडो मशीन से छिड़काव और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करवाई थी। उन्होंने जयराम अस्पताल सेवा समिति का आभार जताया जिसने डॉक्टरों और सुविधाओं की जिम्मेदारी संभाली है। इस अवसर पर जगरूप सुरजेवाला, कैलाश सिंगला, बिंद्र चहल, जयदेव बंसल और आशुतोष शर्मा मौजूद रहे।