03जेएनडी17: सुरेंद्र वर्मा को आल इंडिया स्वर्णकार समाज का प्रदेश प्रभारी नियुक्त होने पर माला
जींद। होली के अवसर पर आल इंडिया स्वर्णकार समाज एसोसिएशन ने रिटायर्ड डीआईपीआरओ सुरेंद्र कुमार वर्मा कोथ को हरियाणा का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। सफीदों के युवराज सोनी को जिला प्रभारी और गांगोली के संजय सोनी को जींद का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
नियुक्ति पर सुरेंद्र वर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा और प्रदेशाध्यक्ष रामकुमार वर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन की मजबूती और समाज हित के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। जींद के मुख्य बाजार में स्वर्णकार बंधुओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया। संवाद