फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नशा मुक्त भारत भाषण प्रतियोगिता में सूरज ने मारी बाजी

Wed, 08 Apr 2026 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी01: राजकीय महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता में विजेता विद्या​र्थियों को सम्मानित करते
विज्ञापन
जींद। राजकीय महाविद्यालय में हिंदी विभाग ने नशा मुक्त भारत विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें सूरज ने प्रथम, स्वीटी ने द्वितीय और सूरज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान विजेताओं को सम्मानित भी किया गया और सभी ने मिलकर भारत को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे के खिलाफ जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक ने कहा कि युवा राष्ट्र की शक्ति हैं। उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर समाज में जागरुकता का दीप जलाना चाहिए। विद्यार्थियों ने नशे के सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों पर अपने विचार साझा किए। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में हरज्ञान, डॉ. शीला, ममता और नरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें