फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसएसपी के समर्थन में उतरे शहर के लोग

विज्ञापन
मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राकेश गुप्ता को ज्ञापन सौंपते शहर के लोग। - फोटो : bureau
विज्ञापन
 रोहतक रोड की लक्ष्मी नगर निवासी महिला द्वारा आत्महत्या के बाद प्रदर्शन कर रहे परिजनों के साथ अभद्रता करने के आरोपी सिटी डीएसपी कप्तान सिंह के समर्थन में बुधवार को दर्जनों संस्था उतर आईं। इन लोगों ने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राकेश गुप्ता और एसएसपी शशांक आनंद को मांगों का ज्ञापन सौंपा। विभिन्न संस्थाओं ने मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

 अधिकारियों से मिलने पहुंचे स्वर्णकार संघ के प्रधान भारत भूषण, भाजपा शहरी मंडल के महामंत्री नरेंद्र शर्मा, एमसी भूपेंद्र, बब्ल पहलवान, जल प्रबंधन प्रकोष्ठ हरियाणा के मिलन शर्मा, हिंदुस्तान पेट्रोलपंप एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रघुबीर भारद्वाज सहित अन्य लोगों ने कहा कि यह पूरा प्रकरण एक साजिश के तहत किया गया है। इन लोगों ने साफ किया कि ये किसी के समर्थन या विरोध में नहीं आए हैं, मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करने पहुंचे हैं। इन लोगों ने कहा कि जिस प्रकार पूरा मामला उछाला गया है, इससे किसी षड्यंत्र का आभाष हो रहा है। गौरतलब है कि मंगलवार को सिटी डीएसपी द्वारा मृतका के परिजनों से अभद्र भाषा में बात करने का वीडियो सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की बात कही थी। अब डीएसपी के समर्थन में आए लोगों का कहना है कि वीडियो को एक योजना के तहत बनाया गया है। इससे पहले के घटनाक्रम को काट कर सिर्फ डीएसपी के शब्दों को ही वायरल किया गया है।
 
एसएसपी ने दिया जांच का भरोसा
मामले की जांच की मांग करने पहुंचे लोगों को एसएसपी शशांक आनंद ने भरोसा दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
 
यह है मामला
मृतका के परिजनों का कहना है कि लक्ष्मी नगर निवासी रिशू की उचाना निवासी सचिन के साथ हुई थी। रविवार को रिशू की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर के प्रभाव में आने से मौत हो गई थी। इसके बाद मृतका के परिजनों ने ससुराली जनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करके आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए। सोमवार को मृतका के परिजनों ने शव को लेकर बाजार में प्रदर्शन किया और आरोप है कि इसी दौरान सिटी डीएसपी कप्तान सिंह इन लोगों के साथ उलझ गए। इसके बाद मंगलवार को फिर से परिजनों ने रोहतक रोड चौक के प्रदर्शन किया। अब युवती के परिजन डीएसपी कप्तान सिंह को निलंबित करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


अभी औपचारिक रूप से जांच की फाइल मुझे नहीं मिली है। वैसे मामला मेरे संज्ञान में है। औपचारिक रूप से जांच का जिम्मा मिलने के बाद ही इस पर काम शुरू किया जाएगा। जांच पूरी तरह पारदर्शी होगी।
विज्ञापन

- वसीम अकरम, एएसपी नरवाना व जांच अधिकारी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें