जींद। शिक्षा विभाग ने सुपर 100 लेवल 2 की परीक्षा का परिणाम जारी किया है। इसमें जिले के 27 विद्यार्थियों ने परीक्षा को पास किया है, जबकि 20 विद्यार्थियों को प्रतीक्षा सूची में शामिल किया गया है। इससे पहले जारी किए परीक्षा परिणाम में जिले से 157 विद्यार्थियों ने दूसरे लेवल की परीक्षा दी थी।
विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने पत्र जारी कर कहा है कि कुरुक्षेत्र के बारना में बने सुपर 100 कैंपस में विद्यार्थियों को पहुंचना होगा। यहीं पर 2024-26 सत्र का आयोजन होगा। विद्यार्थियों को पांच जून को कुरुक्षेत्र में जाना होगा। दस्तावेज पूरे होना बहुत जरूरी हैं, जिसमें विद्यार्थियों को स्वयं का आधार कार्ड व फोटो कॉपी, माता-पिता के आधार कार्ड की फोटो कॉपी, तीन पासपोर्ट साइज फोटो, स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट व कैटेगरी सर्टिफिकेट होना जरूरी है। सुपर 100 योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की ओर से दो साल तक जेईई और नीट की कोचिंग दी जाएगी। छात्रों को मुफ्त रहने की सुविधा भी प्रदान की जाती है।
बॉक्स
इन विद्यार्थियों का हुआ चयन
राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुआना की छात्रा आरची, राजकीय हाई स्कूल अमरहेड़ी की छात्रा आरती, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नरवाना की छात्रा आरती, राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल सफीदों के विद्यार्थी आदित्य वशिष्ठ, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बराह कलां की छात्रा आंचल सैनी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरवाना से दीपक, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रत्ताखेड़ा से जतिन, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुलाना से केशव, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिवाना से केशव, राजकीय कन्या हाई स्कूल हाट से छात्रा खुशी, राजकीय हाई स्कूल भागखेड़ा की छात्रा कीर्ति, राजकीय कन्या हाई स्कूल हाट की छात्रा महक, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल हाट के विद्यार्थी मानव रेढू, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सफीदों के विद्यार्थी मंगल, राजकीय कन्या हाई स्कूल घोघडिय़ां से मनजीत, राजकीय कन्या हाई स्कूल से छात्रा नैंसी, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुलाना की से नीयती, आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल हसनुपर से पल्लवी, राजकीय हाई स्कूल जींद जंक्शन से प्रीतम, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल सफीदों से छात्रा प्रियांशी, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुआना से पुलकित देव, राजकीय हाई स्कूल रधाना सेसाहिल, राजकीय कन्या हाई स्कूल उचाना खुर्द से सुहानी, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल काब्रच्छा से उज्जवल, राजकीय हाई स्कूल बधाना के विकास, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रायचंदवाला से योगेश का चयन हुआ है।
बॉक्स
जिले से 27 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की
विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सुपर 100 लेवल 2 का परिणाम जारी किया है। इसमें जिले से 27 विद्यार्थियों ने परीक्षा को पास किया है। चयनित विद्यार्थी कुरुक्षेत्र कैंपस में जाकर अपनी पढ़ाई करेंगे। सुपर 100 शिक्षा विभाग का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसमें विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है।
रणधीर सिंह लोहान जिला विज्ञान विशेषज्ञ।