फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तीन दिन बाद निकली धूप, ठंड से मिली राहत

Mon, 20 Jan 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिले में तीन दिन तक धुंध और कड़ाके की ठंड के बाद रविवार को धूप निकली। इससे लोगों को ठंड से राहत मिली।
पिछले कई दिनों से धुंध व ठंड के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल बना हुआ था। रविवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री तो न्यूनतम 10 डिग्री रहा। इसके चलते किसानों को अच्छी राहत मिली। धूप निकलने के कारण गेहूं की फसल में खाद डालने व स्प्रे करने का अच्छा अवसर मिला। गेहूं की फसल में मंडूसी का स्प्रे करने के लिए किसानों को कई दिनों से धूप निकलने का इंतजार था। अब किसानों को राहत मिली है। इसके अलावा बाजारों में भी रौनक रही। सर्दी के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे थे। धूप खिलने से सब्जी की फसलों में भी लाभ होगा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को फिर से आसमान में बादल छाने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें