फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सुनील गोयल बने सृष्टि फाउंडेशन के सर्वसम्मति से प्रधान

Sun, 04 Jan 2026 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
04जेएनडी08: सृ​ष्टि फाउंडेशन की नवनियुक्त कार्यकारिणी के सदस्य शपथ लेते हुए। स्रोत संस्था
विज्ञापन
जींद। शहर की समाजसेवी संस्था सृष्टि फाउंडेशन की वर्ष 2026 की कार्यकारिणी का चुनाव शहर के एक निजी होटल में हुआ। इसमें सुनील गोयल को सर्वसम्मति से 2026 के लिए संस्था का प्रधान चुना गया।
विज्ञापन

सृष्टि के संयोजक डाॅ. विवेक सिंगला ने बताया कि नई कार्यकारिणी में केपी सिंह व राजेश गर्ग उप प्रधान, संजय सिंगला को महासचिव, विनोद जैन को कोषाध्यक्ष, मंजू सिंगला महिला प्रमुख व महिला सचिव के पद पर पारुल गोस्वामी को चुना गया है।
बलविंद्र सिंह, अनिल मंगला, सुनील गर्ग, सुरेंद्र गर्ग, पीयूष बंसल, आशीष भारद्वाज, पवन गर्ग, डाॅ. सीमा सिंह, मनीषा बंसल, मंजू गर्ग, निशा सिंगला व आशा गोयल की प्रोजेक्ट डायरेक्टर के पद पर नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट डायरेक्टर बलविंद्र सिंह ने बताया कि सृष्टि सामाजिक कार्यक्रमों के साथ-साथ नयना कार्यक्रम चलाए हुए हैं। इस कार्यक्रम के तहत आमजन को नेत्रदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है, क्योंकि जबतक नेत्रदान के प्रति लोगों में जागरूकता नहीं लाई जाएगी तब तक यह अभियान सफल नहीं हो सकता है।
इसके अलावा हृदय रोगी (जिन बच्चों के दिल में छेद है), उनके आप्रेशन भी समय-समय पर करवा रही है। वहीं सृष्टि समय-समय पर रक्तदान शिविर भी लगाती है ताकि ब्लड बैंक में रक्त की कोई कमी न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें