नरवाना। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने मंगलवार को गांव फुलियां खुर्द और सुंदरपुरा में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने दोनों गांवों के लिए लगभग चार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी।
फुलियां खुर्द में करीब दो करोड़ की लागत से वाटर टैंक, पाइप लाइन, स्कूलों में शेड, स्वागत द्वार, पार्क में गेट व ग्रिल, गऊघाट, नालियों व गलियों का निर्माण, सौर ऊर्जा लाइटें, चौपालों का नवीनीकरण सहित अनेक कार्य स्वीकृत किए गए। गांव की 56 लाख की फिरनी का उद्घाटन भी मंत्री ने किया।
वहीं, सुंदरपुरा गांव में एससी चौपाल का उद्घाटन और सामान्य चौपाल, वेलकम गेट और पार्क का शिलान्यास किया गया। मंत्री ने तालाब में पानी का कनेक्शन धर्मगढ़ माइनर से जोड़ने, घाट निर्माण, खेल स्टेडियम को सरकारी अधीन करने, वाल्मीकि मंदिर की चारदीवारी, आंगनबाड़ी केंद्र सहित कई विकास कार्यों को मंजूरी दी।
मंत्री ने कहा कि सुंदरपुरा और बड़नपुर गांवों को नरवाना तहसील में शामिल कर दिया गया है जिससे अंत्योदय सरल केंद्र की सेवाएं अब ग्रामीणों को पास में ही मिल रही हैं। उन्होंने 17 अगस्त को अनाज मंडी मेला ग्राउंड में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक विकास रैली में भारी संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस दिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी क्षेत्र को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार, सरपंच सुमित्रा देवी, आरती देवी, सुरेंद्र श्योंकंद, लखविंद्र सिंह मौजूद रहे।