18जेएनडी32-रामराये गांव में स्थित प्राचीन सुनार धर्मशाला के जीर्णोद्धार की मांग करते हुए स्वर्ण
जींद। स्वर्णकार सेवा संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष जोगेंद्र वर्मा ने कहा कि रामराये गांव स्थित प्राचीन धरोहर सुनार धर्मशाला का जीर्णोद्धार होना चाहिए।
हरियाणा सरकार को एक करोड़ रुपये की ग्रांट जर्जर हो चुकी इस सुनार धर्मशाला के पुनर्निर्माण व नवीनीकरण के लिए देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नौ सूत्रीय कार्यक्रम के तहत राज में भागीदारी स्वर्ण कला बोर्ड का गठन, अजमीढ धाम संस्थान व अन्य मुद्दों को हल करने में आसानी से कामयाबी हासिल हो सकेगी।
उन्होंने कहा कि पूर्वजों की देन यह सुनार धर्मशाला हरियाणा की सबसे पुरानी धरोहर है जो अब खंडित हो चुकी है। इसकी सुध लेने की आवश्यकता है। इसलिए सरकार को चाहिए कि एक करोड़ रुपये का अनुदान देकर इसका आधुनिक लुक के साथ नव निर्माण व जीर्णोद्धार करे। संवाद