फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सुनैना चौटाला फिर बनीं जुलाना विधानसभा प्रभारी

Thu, 11 Jan 2024 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। इनेलो नेत्री सुनैना चौटाला को इनेलो ने फिर जुलाना विधानसभा की प्रभारी बनाया है। सुनैना ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी है वो उस पर खरा उतरते हुए संगठन को बढ़ाने का काम करेंगी। जुलाना हलका पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल की नीतियों को देखकर पार्टी से जुड़ा हुआ है। प्रदेश की जनता भाजपा की नीतियों के चलते त्रस्त और दुखी है। हर वर्ग को अपने हक पाने के लिए सड़कों पर उतर कर संघर्ष करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। प्रदेश की जनता आने वाले विधान सभा चुनावों में भाजपा को बाहर को रास्ता दिखाने का काम करेगी और इनेलो पार्टी की बहुमत से सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें