फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बस क्यू शेल्टर हुए जर्जर, अतिक्रमण की भेंट चढ़े

Thu, 11 Jan 2024 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। शहर में यात्रियों की सुविधा के लिए लाखों रुपये खर्च कर सड़क के किनारे बनाए गए बस क्यू शेल्टर जर्जर हालत में हैं। कई बस क्यू शेल्टर तो अतिक्रमण की भेंट चढ़ गए हैं जबकि कुछ क्यू शेल्टरों की छत भी नहीं है। इसके कारण यात्रियों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

शहर के पुराने बस स्टैंड के चौराहे पर, इंद्रा कॉलोनी, समैन रोड पर बने बस क्यू शेल्टर की हालत से अंदाजा लगाया जा सकता है। पुराने बस स्टैंड पर बना बस क्यू शेल्टर पर जनस्वास्थ्य विभाग का का कब्जा है। यहां पर जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा मोटर लगाई हुई। ऐसे में यहां यात्रियों को बैठने की जगह नहीं मिल पा रही है। अतिक्रमण व जर्जर हालत होने के कारण यहां कोई यात्री खड़ा ही नहीं होता है। दूसरी तरफ बने शेल्टर पर अतिक्रमण कर रेहड़ी लगाए हुए हैं। यात्रियों का सडक़ों पर खड़े होकर इंतजार करना खतरनाक साबित हो सकता है।



समैन रोड पर बने बस क्यू शेल्टर दुर्दशा का शिकार है। छत टूट रही है। बरसात में यात्री आसपास बनी दुकानों का सहारा लेकर खुद को बचाते हैं, वहीं टोहाना रोड स्थित इंद्रा कॉलोनी के पास बने बस क्यू शेल्टर भी पीछे पूरा टूटा हुआ है और आसपास गंदगी का आलम है। ऐसे में लोग इससे अलग सडक़ किनारे पेड़ों की छांव में बस का इंतजार करने को मजबूर हैं। -विजय, शहरवासी।
विज्ञापन




शहर में बस क्यू शेल्टर का बुरा हाल है। जर्जर हालत में होने के कारण वहां खड़े नहीं हो सकते हैं। प्रशासन को इन्हें दुरुस्त करवाना चाहिए ताकि लोग बरसात या गर्मी में इनके नीचे खड़े हो सकें।-बलदेव शहरवासी



बस क्यू शेल्टरो की स्थिति का मामला संज्ञान में नहीं है। यदि शेल्टरों के पास किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या कोई भी समस्या हैं तो उन्हें जल्द दूर किया जाएगा।-कुलदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद जींद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें