19जेएनडी33: एसडीएम मनीष फोगाट। संवाद
सफीदों। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम मनीष फोगाट ने मंगलवार को सफीदों विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर ऑफिसरों एवं कर्मियों की बैठक ली।
एसडीएम ने चुनाव से संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की। उन्होंने सेक्टर ऑफिसरों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने बूथों का पुन: निरीक्षण करें और यदि वहां पर कोई कमी मिले तो उसे तुरंत संज्ञान में लाकर दुरुस्त करें। उन्होंने कहा कि हरियाणा में लोकसभा चुनाव की नोटिफिकेशन 29 अप्रैल को होगी। इसके साथ नामांकन जमा करने की शुरुआत होगी। इस अवसर पर निर्वाचन कानूनगो नरेश कुमार, सतीश, शंकर, अशोक, आजाद व संदीप मौजूद थे। संवाद
19जेएनडी33: एसडीएम मनीष फोगाट। संवाद