जींद। नागरिक अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में चिकित्सक को जान से मारने की धमकी देने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने कपिल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में एमरजेंसी वार्ड में तैनात चिकित्सक हेमंत ने बताया कि वह 19 मार्च को एमरजेंसी में तैनात था। इस दौरान वार्ड में प्रदीप नाम का मरीज आया और उसके साथ कपिल देखभाल के लिए आया हुआ था। कपिल ने उसके साथ बदतमीजी की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में कपिल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद