फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सुकांत और सुलेखा सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक बने

Mon, 09 Feb 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी30: एनएसएस ​शिविर के समापन पर स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते प्राचार्य व
विज्ञापन
जींद। राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा श्री लज्जाराम आश्रम, पांडु पिंडारा में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ। समापन दिवस की शुरुआत बिजेंद्र आर्य द्वारा संचालित योग सत्र से हुई। इसमें स्वयंसेवकों को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य का महत्व बताया गया।
विज्ञापन

मनोवैज्ञानिक नरेश जागलान ने मोबाइल एडिक्शन, पॉक्सो एक्ट और सकारात्मक सोच पर मार्गदर्शन देते हुए ध्यान की तकनीक भी सिखाई। मुख्य अतिथि प्राचार्य सत्यवान मलिक व उप-प्राचार्य रणधीर खटकड़ की उपस्थिति में स्वयंसेवकों ने एनएसएस लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया और शिविर की रिपोर्ट व अनुभव साझा किए।
प्राचार्य ने एनएसएस को अनुशासन, सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी का माध्यम बताते हुए स्वयंसेवकों की सराहना की। सुकांत और सुलेखा को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक चुना गया। शिविर की सफलता में कार्यक्रम अधिकारी भगवान दास और रीतू का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें