फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मलेरिया, डेंगू से बचाव के उपाय बताए

विज्ञापन
12जेएनडी07: जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेते हुए स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत : स्वास्थ्यकर्मी
विज्ञापन
जींद। बराह खुर्द में स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से स्वास्थ्य सुपरवाइजर विजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में रैपिड फीवर मास सर्वे अभियान चलाकर ग्रामीणों को मच्छरजनित बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर बुखार से पीड़ित व्यक्तियों की पहचान की और मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। जिन लोगों को बुखार की शिकायत मिली। उनकी ब्लड स्लाइड तैयार कर जांच के लिए लैब में भेजी गई है ताकि समय रहते बीमारियों की पुष्टि कर इलाज शुरू किया जा सके। स्वास्थ्य सुपरवाइजर विजेंद्र सिंह ने बताया कि बरसात और गर्मी के मौसम में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। इसलिए इस समय विशेष सावधानी बरतना जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें