फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगा गन्ना पेराई सत्र

विज्ञापन
शुगर मिल में मशीन का फाइनल टच देते कर्मचारी। - फोटो : bureau
विज्ञापन
 द जींद कोआपरेटिव शुगर मिल का पेराई सत्र बृहस्पतिवार से शुरू होगा। इसके लिए मिल प्रबंधन ने बुधवार को सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। बृहस्पतिवार को होने वाले समारोह में प्रदेश सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर शामिल होंगे। हरियाणा में सबसे पहले आठ नवंबर को हांसी की शुगर मिल शुरू हुई है, दूसरे नंबर जींद की शुगर मिल शुरू हो रही है। इस बार पिछले साल के मुकाबले गन्ना पेराई सत्र 22 दिन पहले शुरू हो रहा हैं। सहकारिता मंत्री को सहकारी चीनी मिल के 32 वें पेराई सत्र का के उपरांत आयोजित कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करेंगे। इस बार कर्मचारियों ने किसानों के घर पर्ची भिजवा कर गन्ने को मिल में लाने का न्योता दिया। कर्मचारियों के अनुसार इस बार गन्ना पिछले साले के मुकाबले छह लाख क्विंटल अधिक है। पिछले साल 24 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई से 9.25 प्रतिशत की रिकवरी दर से दो लाख 25 हजार क्विंटल चीनी उत्पादन का लक्ष्य रखा गया था। इस बार छह लाख अधिक 31 लाख गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल मिल पूरी तरह से नए सत्र के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन


यूनियन करेगी बिजली संयंत्र लगाने की मांग
पेराई सत्र के शुभारंभ पर पहुंच रहे सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर से शुगर मिल कर्मचारियों की यूनियन यहां बिजली संयंत्र लगाने की मांग करेगी। इसके अलावा एथोनोल और मिल की क्षमता बढ़ाने की भी मांग की जाएगी।
विज्ञापन

- ओमप्रकाश, शुगर मिल कर्मचारी यूनियन प्रधान।

इस बार 31 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य
किसानों को समय पर बिल का भुगतान किया जाएगा। इस बार 31 लाख क्विंटल का लक्ष्य रखा गया है।
- रोहताश लाठर, केन मैनेजर शुगर मिल।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें