30जेएनडी02: मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया यूनियन सदस्य। संवा
जींद। सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को आमजन की समस्याओं को लेकर लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व एसयूसीआई जिला इंचार्ज देवीराम व सुधीर ने किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
देवीराम ने कहा कि भाजपा सरकार अमीरों के हित में नीतियां बना रही है, इसलिए देश में महंगाई, बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। शिक्षा और इलाज का कोई प्रबंध नहीं है। भाईचारा लगातार खराब हो रहा है। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के खिलाफ आंदोलन ही एकमात्र रास्ता है। उन्होंने मांग की कि सभी बेरोजगारों को रोजगार दिया जाए, एमएसपी की कानूनी गारंटी दी जाए, किसान विरोधी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना रद्द किया जाए। इस अवसर पर वीरभान, धर्मवीर, वेदप्रकाश, सुनील, किस्मत, राम सिंह मौजूद रहे।
30जेएनडी02: मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया यूनियन सदस्य। संवा