फोटो 2 नरवाना। मरीजों को दवाइयां वितरित करते हुए। स्रोत कार्यकर्ता।
- फोटो : सांकेतिक
नरवाना। गांव बडनपुर में अज्ञात चोरों ने किसानों के खेतों में लगी सबमर्सीबल की केबल चोरी कर ली। घटना 8 सितंबर की रात की बताई जा रही है। गांव निवासी राजकमल की शिकायत पर थाना सदर नरवाना पुलिस ने 12 सितंबर को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, राजकमल के खेत से करीब 100 फुट सबमर्सीबल केबल चोरी हुई है। सतीश, बीरभान, अमरजीत, प्रेम, धर्मबीर, सुरेश, सज्जन, सुरेंद्र, कुलवंत, नितिन, समेत कई अन्य किसानों के खेतों को भी चोरों ने निशाना बनाया। संवाद