10जेएनडी15 : रिटर्निंग अधिकारी को अपना नामांकन पत्र सौंपते सुभाष गांगोली। संवाद
सफीदों। सफीदों विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं विधायक सुभाष गांगोली ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने अनाज मंडी में जनसभा की। इसके बाद रोड शो करते हुए लघु सचिवालय पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, निवर्तमान विधायक बलबीर वाल्मीकि मौजूद रहे।
नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत में विधायक ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही सफीदों में आईएमटी बनवाकर हलके से बेरोजगारी खत्म की जाएगी। 50 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिलेगा। भाजपा सरकार ने सफीदों के साथ सौतेला व्यवहार किया। पैरामेडिकल काॅलेज को सफीदों से जींद स्थानांतरित कर दिया। सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के चलते हर वर्ग को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।