संवाद न्यूज एजेंसी
उचाना। राजीव गांधी महाविद्यालय उचाना में बीए, बीकॉम, बीएससी लाइफ साइंस एवं फिजिकल साइंस के प्रथम वर्ष के लिए दाखिले प्रारंभ हो चुके है। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. राजेश श्योकंद ने बताया कि दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन पोर्टल 7 मई से नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
जो भी 12वीं पास विद्यार्थी महाविद्यालय में दाखिला लेना चाहते हैं वे 31 मई तक एडमिशन पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। बीए 680, बीकॉम में 120, बीएससी लाइफ लाइंस, बीएससी फिजिकल साइंस की 60-60 सीट है।
उन्होंने बताया कि हरियाणा बोर्ड का 12वीं, सीबीएसई 12वीं का परीक्षा जारी हो चुका है। महाविद्यालय में विद्यार्थियों की हर प्रकार मदद जिसमें विषय चयन, ऑनलाइन प्रक्रिया एवं स्ट्रीम लेने के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बिल्कुल मुफ्त है। आस-पास के 40 से 45 गांव की बेटियों के लिए गांव से कॉलेज आने के लिए मुफ्त बस सेवा का प्रावधान है। 12वीं में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को दाखिला फीस में भी छूट दी जाती है। खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं अन्य गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को छूट दी जाती है।
विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष सुविधाएं है। एनसीसी, एनएसएस विभिन्न खेलों एवं सांस्कृतिक गतिविधियों पर विशेष फोकस रहता है।