फोटो 16छात्रों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी देते ट्रैफिक एसएचओ।स्रोत प्रवक्ता
मंडी अटेली। स्थानीय राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्टूडेंट पुलिस कैडेट के छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ट्रैफिक एसएचओ नरेश कुमार ने छात्रों को यातायात के नियमों की जानकारी दी।
निरीक्षक नरेश कुमार ने सुरक्षित ड्राइविंग के मूलभूत नियमों पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि कार या अन्य चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट और दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए।
उन्होंने ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग करने को मना किया। इसके अलावा यातायात प्रभारी ने सुरक्षित ओवरटेकिंग और लेन बदलने के सही तरीकों से भी छात्रों को अवगत कराया। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे 18 वर्ष की आयु पूरी करने और अपना वैध ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के बाद ही पूरी जिम्मेदारी के साथ वाहन का उपयोग करें।